फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife also dies due to illness in husband's death

बीमारी से पति की मौत के सदमें में पत्नी ने भी तोड़ा दम

Mon, 17 May 2021 08:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Wife also dies due to illness in husband's death
गोरिया बाजार। बिलरियागंज कस्बा निवासी एक व्यक्ति की रविवार की देर रात बीमारी के चलते मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद सदमे में उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को बेटे ने शव को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया।
विज्ञापन

बिलरियागंज कस्बा के अयुबनगर निवासी 42 वर्षीय अबू सहमा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह बिस्तर पर पड़े और पत्नी 58 वर्षीया अफसरी बानो उसनकी देख रेख कर रही थी। रविवार की रात अबू सहमा की तबीयत ज्यादा खराब हुई और उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया। पति के मौत का सदमा अफसरी बर्दाश्त नहीं कर सकी और कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई। वृद्ध दंपत्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध की बीमारी व सदमे से पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के साथ ही नात रिश्तेदार भी मौके पर जुट गए। दंपत्ति के इकलौते पुत्र ने नात रिश्तेदारों की मदद से सोमवार को दोपहर बाद माता-पिता का शव स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed