फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pointed gourd crops of over 12 farmers destroyed; daughters' weddings likely to face difficulties.

Azamgarh News: 12 से ज्यादा किसानों की डूबी परवल की फसल, बेटियों की शादी में आएगी दिक्कत

Wed, 23 Sep 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pointed gourd crops of over 12 farmers destroyed; daughters' weddings likely to face difficulties.
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के सहबदिया गांव में बाढ़ के कारण करीब 58 बीघा परवल की फसल बर्बाद हो गई है। इससे 12 से ज्यादा किसानों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है, वहीं बेटियों की शादी के सपने भी टूट गए हैं। महीनों की मेहनत और लगाई गई पूंजी बाढ़ के पानी में डूब जाने से किसान हताश हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि बाढ़ न आती तो परवल की फसल से होने वाली आमदनी से बच्चों की पढ़ाई, घर-गृहस्थी और बेटियों की शादी का खर्च पूरा किया जा सकता था। सहबदिया गांव निवासी श्रीबल पटेल ने साढ़े तीन बीघा में परवल की खेती की थी, जिसमें प्रति बीघा करीब 50 हजार रुपये का खर्च आया था। फसल तैयार होने के बाद परवल निकालने की तैयारी थी, तभी बाढ़ का पानी खेतों में भर गया। श्रीबल पटेल को प्रति बीघा करीब एक लाख रुपये की आमदनी की उम्मीद थी।
विज्ञापन

श्रीबल पटेल ने बताया कि नवंबर में उनकी दो पोतियों की शादी तय है, जिसके लिए परवल की फसल से होने वाली आमदनी पर निर्भर थे। फसल बर्बाद होने से शादी के खर्च की व्यवस्था को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है। इसी तरह, गांव के मोतीलाल ने अधिया-बटाई पर चार बीघा में परवल की खेती की थी और उम्मीद थी कि इससे बेटी की शादी का खर्च निकलेगा। फसल बर्बाद होने से शादी के साथ-साथ परिवार के अन्य खर्चों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि परवल की खेती से होने वाली आमदनी से ही बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और अन्य जरूरतें पूरी होती थीं। बाढ़ के पानी से न केवल फसल बल्कि किसानों की महीनों की मेहनत और लगाई गई पूंजी भी डूब गई है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है। अभी तक प्रशासन की ओर से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे भी नहीं किया गया है।


-------------
फसलों के नुकसान के लिए लेखपाल को पत्र जारी किया गया है। किसानों की बर्बाद हुई फसल की क्षति का आकलन कराकर उनमें मुआवजे का वितरण कराया जाएगा।-संजीव कुमार राय, एसडीएम सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed