फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration for the preservation of Buddhist heritage sites; memorandum submitted to the President.

Azamgarh News: बौद्ध विरासतों के संरक्षण के लिए प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Wed, 23 Sep 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for the preservation of Buddhist heritage sites; memorandum submitted to the President.
आजमगढ़। बौद्ध पुरातात्विक विरासतों के संरक्षण और दीक्षाभूमि के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर मंगलवार को बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। कार्यकर्ताओं ने बौद्ध धार्मिक स्थलों और पुरातात्विक विरासतों के संरक्षण की मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष / संयोजक सुभाषचंद्र बोस ने कहा कि दीक्षाभूमि दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों की आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग, ठहरने, शौचालय और अन्य सुविधाओं की कमी से परेशानी होती है। इसके लिए दीक्षाभूमि के सर्वांगीण विकास को अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में बोधगया टेंपल एक्ट-1949 को निरस्त करने, नागपुर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध एवं पालि विश्वविद्यालय की स्थापना करने तथा नागपुर के अडम स्तूप और भंडारा जिले के पवनी स्तूप को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से संरक्षित कराने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध विरासतों के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। यह प्रदर्शन आंदोलन के तीसरे चरण के तहत किया गया। आगामी 19 अक्तूबर को नागपुर में राष्ट्रीय स्तर की सभा प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed