फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As part of the 'Sewa Sankalp' (pledge to serve) initiative, activities range from conducting career guidance sessions to cleaning cow shelters.

Azamgarh News: सेवा संकल्प में कहीं करियर की पाठशाला, कहीं गोशाला में सफाई

Wed, 23 Sep 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
As part of the 'Sewa Sankalp' (pledge to serve) initiative, activities range from conducting career guidance sessions to cleaning cow shelters.
आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिले में युवाओं को रोजगार की राह दिखाई गई तो गोशाला में स्वच्छता का संदेश दिया गया। डीएवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग हुई। वहीं हुसेपुर सनूप स्थित गोशाला में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खुद झाड़ू लगाकर सफाई की और गोवंशों को गुड़, चना व केला खिलाया।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से हुई काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को कॅरिअर विकल्प, कौशल विकास, सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण और रोजगार मेलों की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर जरूरी कौशल हासिल करें। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अनुदेशक अवधेश कुमार ने रोजगार मेलों की प्रक्रिया समझाई। उधर, बूढ़नपुर क्षेत्र के हुसेपुर सनूप की गोशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव और बीडीओ कोयलसा सागर सिंह ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। तीनों ने झाड़ू लगाई और गोबर उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद गोवंशों को गुड़, चना और केला खिलाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव आलोक सिंह, डॉ. मनोज दुबे, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, सनी सिंह और रिखू पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed