फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Waterlogging on the road to Usri Buzurg village causes inconvenience.

Azamgarh News: उसरी बुजुर्ग गांव जाने वाले मार्ग पर जलभराव से दिक्कत

Mon, 14 Sep 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road to Usri Buzurg village causes inconvenience.
बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के भटमीला बाजार से उसरी बुजुर्ग गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से करीब पांच साल से सड़क पर मरम्मत कार्य तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

हालत यह है कि सड़क बद से बदतर होती जा रही है। परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। भटमीला बाजार से उसरी बुजुर्ग गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग क्षेत्र के 12 गांवों का मुख्य मार्ग है। सड़क के दोनों तरफ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। हल्की बारिश होने के बाद बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के संतोष श्रीवास्तव, अशोक लाल श्रीवास्तव, डॉ. ऋषिकेश वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, रफीक हाफिज, शमसुद्दीन परवेज का कहना है कि सड़क पर मरम्मत कार्य कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत बीडीओ धर्मेंद्र यादव का कहना था मामले को संज्ञान में लेकर सेक्रेटरी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed