फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Violent clash between two sides over stone uprooting azamgarh woman killed and six people seriously injured

Azamgarh News: पत्थर उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, टांगी मारकर महिला की हत्या, छह घायल

Wed, 01 Jun 2022 12:26 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Jun 2022 12:26 PM IST
सार

आजमगढ़ के छींही गांव में पक्की पैमाइश के बाद लगे पत्थर को उखाड़ने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडा और टांगी से वार कर एक महिला की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Violent clash between two sides over stone uprooting azamgarh woman killed and  six people seriously injured
महिला की मौत से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के छींही गांव में पक्की पैमाइश के बाद लगे पत्थर को उखाड़ने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडा और टांगी से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति है। फोर्स तैनात है।  

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छींही गांव में तीन माह पहले राजस्व निरीक्षक राजेंद्र चौहान ने पक्की पैमाइश के आदेश के क्रम में मौके पर पहुंच कर पत्थर पुलिस की मौजूदगी में गड़वाया था। जिसे लेकर दो पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। मंगलवार रात एक पक्ष के लोग पत्थर को उखाड़ने लगे।

विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला

इसकी जानकारी जब दूसरे पक्ष के सिद्धार्थ और दिलावर को हुई तो वो मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान रीना कुमारी (36) पत्नी राजेंद्र भी मौके पर पहुंच गई। विपक्षियों ने उस पर लाठी-डंडा और टांगी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राधेश्याम जैसवार (36), राजेंद्र (38), बाल किशन (27), सिद्धार्थ (21), मंजू (30), हरेंद्र प्रसाद (52), दिलावर (27) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया है। मृतका के पति राजेंद्र अध्यापक हैं और अभी 15 दिन पूर्व ही वह पति के साथ घर पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आई थी।
 

वो दो पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बिलरियागंज विजय प्रकाश ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed