फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar of eunuchs on the highway in front of Bardah police station

Azamgarh News: बरदह थाना के सामने हाईवे पर किन्नरों का हंगामा

Fri, 29 Sep 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uproar of eunuchs on the highway in front of Bardah police station
बरदह। किन्नरों के बीच क्षेत्र को लेकर विवाद अक्सर ही सामने आता रहता है। वर्तमान में भी किन्नरों के दो ग्रुप आमने-सामने हैं। जिसे लेकर किन्नरों ने शुक्रवार को बरदह थाना के सामने हाईवे पर घंटों हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन

बरदह थाना के ज्यूली क्षेत्र में किन्नर रानी उर्फ पल्लवी अपने चार अन्य साथी किन्नरों के साथ मांग कर जीवन यापन करती हैं। वहीं किन्नरों का दूसरा ग्रुप कुछ दिनों से उनके क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा है। दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं और मारपीट तक दोनों पक्षों में हो चुकी है। रानी उर्फ पल्लवी किन्नर का आरोप है कि बीते 15 दिनों से रेखा उर्फ इजहार, राधेश्याम उर्फ राधा, रूबी किन्नर उसे मांगने नहीं दे रही हैं। मारपीट कर घायल भी कर दिया है। मारपीट करने वालों में कमलेश उर्फ निशा, सुनील उर्फ बबलू व धीरज किन्नर शामिल हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि इलाका देने के लालच में युवकों का लिंग परिवर्तन भी करा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं लड़कों को साड़ी पहनवा कर उनसे क्षेत्र में वसूली कराई जा रही है। शुक्रवार को दिन में 12 बजे रानी उर्फ पल्लवी बरदह थाने पर पहुंचीं और गेट के सामने हाईवे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान किन्नरों ने बीच सड़क पर ही कपड़े तक खोलना शुरू कर दिया, तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पर पहुंच गया। दोनों पक्षों को शांत कराने में पुलिस को घंटों मशक्कत झेलनी पड़ी। तीन बजे के आसपास पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्ष हंगामा समाप्त कर हाईवे से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed