{"_id":"ee8e21353693225d1ce41e0283301321","slug":"uncontrolled-truck-overturned-injuring-ten-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक पलटा, दस युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक पलटा, दस युवक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनाजपुर बाजार में स्थित नहर के पास मंगलवार दोपहर अनियंत्रित ट्रक पलटने से उसमें सवार 10 युवक घायल हो गए। लोगों की मदद से इन्हें सीएचसी मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ट्रक में सवार अन्य युवक भी घायल हुए लेकिन मामूली चोट की वजह से घर चले गए। ट्रक में सवार सभी युवक वाराणसी के छावनी लाइन स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में भाग लेने जा रहे थे।
सेना भर्ती में शामिल होने के लिए मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कई गांव के दर्जनों युवक मंगलवार दोपहर थाने से कुछ दूर पर मौजूद जनता इंटर कॉलेज के पास खड़े थे। तरवां की तरफ से वाराणसी जा रहे ट्रक को रुकवाकर उसमें बैठकर वाराणसी जाने लगे।
ट्रक जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा, मेहनाजपुर बाजार में नहर के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बाजार के लोगों ने किसी तरह से दबे युवकों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायलों में मेहनाजपुर थाने के महुआपार गांव निवासी रामजी चौहान, सुनील, इसी थाने के चकिया कसरावल गांव निवासी शशि सिंह, उधरां गांव निवासी राहुल यादव, करसड़ा निवासी कमलेश यादव, भंवरपुर निवासी हिमांशु पांडेय, रोशन सिंह, परिसिनिया निवासी पप्पू पाल, अनुराग कुमार हैं। डाक्टरों ने पप्पू और अनुराग की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।