{"_id":"5e318c5f8ebc3e4b166c4068","slug":"two-miscreants-who-robbed-truck-after-killing-driver-arrested-azamgarh-news-vns507672197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले दो बादमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले दो बादमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। सामान लदे ट्रक को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लूटेरों ने अक्तूबर 2019 में जहानागंज थाना क्षेत्र के मंगई नदी पुल के पास सरिया लदी एक ट्रक के चालक की हत्या कर ट्रक मय सरिया लूट ले गये थे।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर 2019 को जहानागंज के नरहेथ गांव स्थित मंगई नदी पुल के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। शुरुआत में पुलिस सड़क हादसे में युवक की मौत होना मान रही थी। विवेचना के दौरान पता चला कि युवक चंदौली के साहबगंज थाना अंतर्गत बयापुर निवासी करमजीत पुत्र मग्गू यादव था। वह ट्रक मालिक था और ट्रक भी चलाता था। घटना के समय वह बिहार से ट्रक पर सरिया लाद कर आ रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर सरिया लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। विवेचना के दौरान ही सात लोगों का नाम सामने आया। उनमें दिलीप यादव पुत्र सुरेंद्र यादव, हरिशंकर पुत्र सुरेंद्र यादव, कमलेश निषाद पुत्र दयाराम निषाद, अरुण यादव पुत्र रामबहादुर यादव निवासी खालिसपुर, राममिलन यादव पुत्र रामबहाल यादव निवासी भीखपुर, अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा निवासी महरूपुर हैं। पुलिस इनकी तलाश में थी। मंगलवार को दिलीप यादव पुत्र सुरेंद्र को नरौली तिराहे से व अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा को अतरौलिया बाजार स्थित दुकान से गिरफ्तार किया गया। दिलीप की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का बेल, पाना, रिंच के साथ ही लूटी गई 16 कुंतल लोहे का एंगल बरामद किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।