फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The census questionnaire will reach every household; 40 questions will be asked.

Azamgarh News: घर-घर पहुंचेगा जनगणना का सवालनामा, पूछे जाएंगे 40 सवाल

Sun, 20 Sep 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The census questionnaire will reach every household; 40 questions will be asked.
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जिले के परिवारों से करीब 40 अहम सवाल पूछे जाएंगे। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, आजीविका और मातृभाषा समेत सामाजिक-आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर निर्धारित प्रश्नावली के आधार पर जानकारी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

5 से 9 जनवरी तक रिवीजनल राउंड चलेगा, जिसमें छूटे परिवारों और दोहराव की जांच की जाएगी। जिले में करीब 11,500 एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाए गए हैं। गणना के लिए लगभग 9,000 प्रगणक और 2,000 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी के लिए 24 चार्ज निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 16 नगरीय निकाय और आठ तहसील क्षेत्र शामिल हैं। प्रशिक्षण के लिए चार मास्टर ट्रेनर और 164 फील्ड ट्रेनर लगाए गए हैं। द्वितीय चरण में 5 जनवरी की रात 12 बजे को संदर्भ समय माना जाएगा।
जनगणना संबंधी विवरण इसी समय की वास्तविक स्थिति के आधार पर दर्ज किया जाएगा। घरों के साथ बेघर व्यक्तियों की भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत गणना होगी। भाषा से जुड़े सवालों में परिवार अपनी मातृभाषा की जानकारी देंगे।

जिले में मातृभाषा के रूप में हिंदी या भोजपुरी दर्ज कराई जा सकेगी। इसके अलावा बोली या समझी जाने वाली अन्य भाषाओं की जानकारी भी ली जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि घर पहुंचने वाले अधिकृत जनगणना कर्मियों को सही और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed