फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest for a judicial inquiry into the Batla House encounter

Azamgarh News: बटला हाउस मुठभेड़ की न्यायिक जांच के लिए प्रदर्शन

Sun, 20 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Protest for a judicial inquiry into the Batla House encounter
बाटला हाउस कांड की बरसी पर प्रदर्शन करते ओलमा काैंसिल कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन
बटला हाउस मुठभेड़ की 18वीं बरसी पर शुक्रवार को राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने न्यायिक जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर वर्ष 2008 में हुई बटला हाउस मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के महासचिव तलहा रशादी ने कहा कि बटला हाउस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग संगठन लंबे समय से करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मुठभेड़ सही थी तो न्यायिक जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में तत्कालीन केंद्र सरकार के कार्यकाल में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में मुस्लिम युवाओं को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हाजी मतीउल्लाह ने कहा कि न्यायिक जांच और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में नोमान अहमद, मास्टर तारिक, मो. आरिफ, जैश अंसारी, अशरफ, मेराज खान, साकिब फराही, अजीम, खालिद अनवर, मो. फैसल, मिसबाह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed