फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two girls who went fishing, fell into the pokhari, one drowned

मछली मारने गई दो बच्चियां पोखरी में गिरी, एक की डूब कर मौत

Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two girls who went fishing, fell into the pokhari, one drowned
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असाढ़ा गांव निवासिनी दो बच्चियां मंगलवार को दिन में मछली पकड़ने के लिए गांव के पास स्थित पोखरी पर गई थी। इसी दौरान दोनों का पैर फिसला और वे पोखरी में गिर गई। दोनों डूबने लगी तो शोर सून कर पास मौजूद एक लड़का मौके पर पहुंच गया। अभी वह एक को ही बाहर निकाल सका था कि दूसरी डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

असाढ़ा गांव निवासी 13 वर्षीया हेमा पुत्री गुलाब चंद व 14 वर्षीया सोनम पुत्री शिवनाथ मंगलवार को दिन में दो बजे गांव के पास स्थित पोखरी पर मछली मार रही थी। अचानक दोनों का पैर फिसला और वे पोखरी में गिर गई। बच्चियों को तैरना नहीं आता था, जिससे वे डूबने लगी। बच्चियों के शोर मचाने पर पास में ही मौजूद सोनक का भाई अभिषेक मौके पर पहुंच गया। उसने किसी तरह सोनम को तो बाहर निकाल लिया लेकिन हेमा पोखरी में डूब गई। अभिषेक के साथ ही गांव के अन्य युवक भी पोखरी में कूद कर हेमा की तलाश करने लगे कुछ ही देर में उसे भी निकाल लिया गया और परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका तीन बहन व दो भाईयों में दूसरे नंबर पर थी। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों व ग्रामीणों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए बॉडी परिजनों को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed