फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck tire fire due to 11 thousand volt current

11 हजार वोल्ट करंट से ट्रक के टायर में लगी आग

Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Truck tire fire due to 11 thousand volt current
सरायमीर। स्थानीय कस्बा के मदरसा बैतूल ओलूम के पास मंगलवार को दिन में एक ट्रक से गिट्टी उतारी जा रही थी। ट्रक के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा था, जिसके चलते ट्रक के पहियों में आग लग गई। ट्रक के पहिए में आग लगते ही हड़कंप मच गया और गिट्टी उतार रहे मजदूर मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जिला के सिरमौर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव निवासी दिलीप कुमार केवट पुत्र शरमन प्रसाद मंगलवार को गिट्टी लाद कर सरायमीर कस्बा पहुंचा। मदरसा बैतूल ओलूम के पास 11 हजार तार के नीचे उसने ट्रक खड़ी किया। इसके बाद मजदूर ट्रक से गिट्टी उतारने लगे। चालक ट्रक में ही बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक करंट के चलते ट्रक के पहियों में आग लग गई। धुआं उठता देख मजदूरों ने शोर मचाया तो चालक तत्काल कूद कर बाहर निकल आया। इस बीच किसी ने सब स्टेशन पर फोन कर लाइन कटवाया। इसके बाद ट्रक को तार के नीचे से हटवाया गया। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। समय रहते लाइन कट जाने से ट्रक का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed