{"_id":"94c8eca55e037424077da741a777cc7b","slug":"three-of-the-billed-claim-presidency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर तीन ने ठोकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर तीन ने ठोकी दावेदारी
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव के लिए चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गाजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को नामांकन का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 18 नामांकन दाखिल हुए। नामांकन के दौरान छात्रों ने आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई। नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए मनीष राव, रजनीकांत यादव और सत्येंद्र यादव ने पर्चा भरा।
उपाध्यक्ष पद के लिए आलोक पाठक, रामबाबू यादव और राहुल सिंह ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए रमाशंकर यादव, सुमित राज पासवान और सौरभ सिंह ने पर्चा भरा। उपमंत्री पद के लिए दो बृजेश यादव और सिकंदर मौर्या ने नामांकन भरा।
संकाय प्रतिनिधियों में विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर जयपाल सरोज और वैभव अस्थाना, कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर दुर्गा प्रसाद यादव और सुशील कुमार, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए शिवानंद पांडेय और विवेक कुमार ने नामांकन किया।
विज्ञापन
वहीं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अभिषेक सिंह का अकेला नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन के दौरान चंडेश्वर क्षेत्र में काफी गहमागहमी रही। छात्रों द्वारा आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए जुलूस निकालने के साथ ही हैंडबिल उड़ाई गई।
सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय में और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी। निर्वाचन अधिकारी डा. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप होगा। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी।