फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This time the Aam Aadmi Party will contest the Panchayat and Assembly elections

इस बार पंचायत व विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
This time the Aam Aadmi Party will contest the Panchayat and Assembly elections
आजमगढ़। यूपी में विकास का दावा हवा-हवाई है। धरातल पर कुछ भी नहीं है। यहां के लोगों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा व अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। बस विकास के दावे किए जा रहे हैं। यहां की जनता को आम आदमी की सरकार लाने की जरूरत है। जिससे उन्हें दिल्ली की तरह अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी की सुविधा मिल सके। इसके लिए यहां की जनता को पंचायत व विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाना होगा। उक्त बातें शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में आम आदमी पार्टी के आजमगढ़ पंचायत चुनाव के प्रभारी दिल्ली के महरौली के विधायक नरेश यादव ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

विधायक नरेश यादव ने कहा कि यहां के शिक्षा क्षेत्र पल्हनी में एक विद्यालय का निरीक्षण किया गया जहां पूरी व्यवस्था ही चौपट नजर आई। भवन पूरी तरह से जर्जर अवस्था में थे न तो प्लास्टर था और न ही पेंट लगाया गया था। कहा कि यहां के बच्चों को उनका हक मिलना चाहिए। इतना ही नहीं यूपी सरकार यहां की जनता को बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य की सुविधा भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है। योगी सरकार बस दिखावे की सरकार है। सिर्फ विकास के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल व शिक्षा मॉडल लाने की जरूरत है। कहा कि केजरीवाल की सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है। जाति, धर्म के नाम पर चुनाव नहीं जीता। बल्कि दिल्ली में विकास मॉडल लाकर जीता है। आज वहां की शिक्षा यूपी से कई गुना आगे है। भाजपा सरकार जाति धर्म की राजनीति करती है। वहीं आम आदमी सरकार सेकुलर पार्टी है। सबको साथ लेकर चलती है। कोरोना काल में भी दिल्ली सरकार ने लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई है। बिजली, पानी, सड़क व अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा रही है। वहां के सरकारी स्कूलों के भवन व यहां के भवन की तुलना में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed