{"_id":"b10233553e782c880c660e5d901e088f","slug":"the-students-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर में व्याप्त समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे एक छात्र की हालत बिगड़ने पर गुरुवार की दोपहर छात्रों ने आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग जाम लगा दिया।
सूचना पाकर कालेज पहुंचे एसडीएम सदर ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि बुधवार को चंडेश्वर स्थित श्रीदुर्गा जी पीजी कालेज में छात्र कालेज में लाइब्रेरी में पुस्तक उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण-अनशन पर बैठे थे।
देर रात दो छात्र बेहोश हो गए। उस दौरान दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को लगभग 12 बजे एक और छात्र रजनीकांत यादव की तबीयत खराब हो गई। इससे नाराज छात्र हंगामा शुरु कर दिए और कालेज परिसर में तोड़-फोड़ करने लगे। बाद में कालेज गेट के सामने आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
छात्रों के हंगामे की खबर मिलने पर एसडीएम सदर एके सिंह, सिधारी थानाध्यक्ष रामनरेश यादव दोपहर लगभग डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने छात्रो को आश्वासन देते हुए कहा कि 25 जनवरी तक आप लोगों की मांगों को पूरा कर दिया जाएगा।
इस पर छात्र शांत हुए और जाम समाप्त किया। बाद में उन्होंने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।