फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The president had filed a fake case, four arrested

प्रधानपति ने दर्ज कराया था फर्जी मुकदमा, चार गिरफ्तार

Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The president had filed a fake case, four arrested
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने विपक्षियों को फंसाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानपति द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे का मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने साजिशकर्ता चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपित फरार हो गए। जहानागंज थाना के गंभीरपुर के प्रधानपति आशुतोष सिंह ने आठ जुलाई को मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

थाने पर दर्ज हुए मुकदमें के अनुसार आशुतोष ने बताया कि आठ जुलाई को गांव में अमृत सरोवर का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति आए और पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। संयोग से गोली मिस जो जाने के चलते उन्हें नहीं लगी और वे पोखरे में कूद कर तैरते हुए दूसरी तरफ निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाया। प्रधानपति आशुतोष ने गांव के ही अजय, दिवाकर, शेषनाथ, गोविंद व शैलेष को नामजद किया था। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि विपक्षियों को फंसाने के उद्देश्य से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोमवार को खुलासा करते हुए एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि साजिश के तहत आशुतोष सिंह ने अपने भाई अजीत सिंह, रिश्तेदार विजय सिंह व अशोक सिंह को साथ लेकर भाड़े के दो शूटरों दीपचंद निषाद व सुनील निषाद के साथ घटना को करवाया था और उसके आधार पर विपक्षियों को नामजद करवाया था। पुलिस ने सोमवार को फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष के अलावा सहयोगी अजीत, विजय सिंह व अशोक सिंह को शुंभी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। दोनों शूटरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed