फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The farewell to the mother goddess fledged Band

गाजे-बाजे के साथ मां भगवती को दी गई विदाई

Fri, 23 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 23 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
The farewell to the mother goddess fledged Band
नगर में शुक्रवार को पूजा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में भक्ति गीतों पर युवा झूमते चल रहे थे। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना था।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र की सप्तमी के बाद से नवमी तक नगर में विभिन्न स्थानों मे पूजा पंडालों में देवी मां की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हरिऔध कलाभवन में स्थापित बंगाली समाज की प्रतिमा का विसर्जन विजयादशमी के दिन ही परंपरागत ढंग से किए जाने के बाद अन्य पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विजर्सन शुक्रवार की भोर से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन


24 को मुहर्रम पर्व के चलते शुक्रवार को नगर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को धूमधाम से विसर्जित किया गया। समितियों ने गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस में देवी गीतों पर युवा थिरक रहे थे। एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बीच में देवी मां का जयकारा भी लग रहा था। मूर्ति विसर्जन जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर के विभिन्न घाटों पर पहुंच तमसा तट पर प्रतिमाओं को विसर्जित किया। जुलूस के दौरान भारी पुलिस फोर्स लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed