फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The family kept the young man tied with chains for 15 years

Azamgarh News: 15 वर्षों तक परिजनों ने युवक को जंजीरों से बांधकर रखा

Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
The family kept the young man tied with chains for 15 years
आजमगढ़। 15 सालों से बेड़ियों में जकड़े बंधे एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को एसडीएम ने मुक्त कराया। साथ ही उसके इलाज और पेंशन जारी करने का भी निर्देश दिया। मामला मिर्जापुर विकास खंड के मुड़ियार गांव का है। एक व्यक्ति को उसके ही परिजनों ने 15 वर्षों से जंजीरों में बांधकर घर में रखा था। जानकारी मिलते ही एसडीएम निजामाबाद मौके पर पहुंचे। उसे मुक्त कराया। शनिवार को एसडीएम निजामाबाद संत रंजन क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि मुड़ियार गांव में व्यक्ति को 15 वर्षों से जंजीरों में बांधकर रखा गया है। एसडीएम उसके घर धमक पड़े। जहां उन्होंने आलम को जंजीरों में जकड़ा पाया। पिता बदरुद्दीन ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है जिसके कारण उसे बांधकर रखना पड़ता है। एसडीएम ने तुरंत बेड़ियों को खुलवाया। बेड़ियों के खुलने के बाद आलम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसडीएम ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को फोन कर कहा कि आलम को पेंशन दिलाएं और उसके इलाज पर आने वाले खर्च की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

एसडीएम संत रंजन ने कहा कि मुड़ियार गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में थाा। तभी एक व्यक्ति को जंजीरों में जकड़कर रखने की बात पता चली। हम मौके पर पहुंचे तो पाया कि पहले पैर में जंजीर बांधी गई थी। जब वहां पर घाव होने लगा तो उस जंजीर को हाथ में बांधा गया था। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया। कहा जंजीर खुलने के बाद वह अजीब हरकतें करता है। उसके परिवार को वाराणसी के मानसिक अस्पताल में दिखाने का निर्देश दिया है। पेंशन और उसके इलाज में जो भी खर्च होगा उसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed