फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The excellence of four daughters in Taekwondo

Azamgarh News: ताइक्वांडो में चार बेटियों का कमाल

Sun, 07 Jun 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The excellence of four daughters in Taekwondo
आजमगढ़। पुलिस लाइन में संचालित खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं जिले की चार बेटियों ने रेड वन बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ खिलाड़ी अब ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में करीब नौ महीने पहले पुलिस लाइन में ताइक्वांडो एवं जिमनास्टिक प्रशिक्षण की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

इसी प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए गौरवी गुप्ता, परिधि गुप्ता, सृष्टि पाठक और श्रेया यादव ने रेड वन बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। यह बेल्ट परीक्षा पांच जून को वाराणसी के बेनीपुर स्थित युवा ताइक्वांडो अकादमी में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी ताइक्वांडो संघ द्वारा किया गया, जिसमें वाराणसी समेत विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि कुछ दिन पूर्व ही इन खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए थे। अब रेड वन बेल्ट प्राप्त करने के बाद इनकी नजर ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री पर है।
विज्ञापन

बेल्ट परीक्षा के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अरविंद यादव, राष्ट्रीय रेफरी हर्ष पाल और राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील कुमार शिंदे सहित कई वरिष्ठ प्रशिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed