फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The connection of every house got entangled in the web of electric wires.

Azamgarh News: बिजली तारों के मकड़जाल में उलझा हर घर का कनेक्शन

Wed, 11 Oct 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The connection of every house got entangled in the web of electric wires.
आजमगढ़। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बदइंतजामी की शिकार है। बिजली के पोल पर तारों का मकड़जाल वर्षों से हैं। बिजली विभाग इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। नगर के कई कॉलोनियों और दुकानदारों ने बिजली के पोल पर डायरेक्टर लाइन डाल रखी है। इससे तारों का जाल बन गया है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। तारों के फैले मकड़जाल तथा घरों के सामने लटकते तारों से लोग बुरी तरह परेशान हैं। लेकिन, बिजली विभाग के अधिकारियों की तरफ से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में लगभग सवा छह लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग हर महीने करोड़ों रुपये का बिल वसूलता है, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा पर विभाग का ध्यान ही नहीं है। नगर क्षेत्र में विद्युत तार उस समय के हैं जब विद्युतीकरण किया गया था। इसके बाद तारों को बदला नहीं गया। काफी समय बाद सरकार ने इसे संज्ञान लिया और शहर में बेहतर विद्युत आपूर्ति और बिजली चोरी को रोकने के लिए एबीसी केबिल लगाने का फैसला लिया। विभाग द्वारा शहर के आराजीबाग समेत अन्य क्षेत्र में एबीसी केबिल तो लगाए गए लेकिन जर्जर तारों और तारों के जाल से शहर को छुटकारा नहीं दिलाया जा सका। जिसके कारण अभी भी जनपद में अभी भी जर्जर तार लटक रहे हैं।
विज्ञापन

00
बयान लेना है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed