फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The city is rammay on birthday

जन्मोत्सव पर राममय हुआ नगर

Sat, 28 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The city is rammay on birthday
चैत्र रामनवमी पर शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में घंटे घड़ि याल की आवाज गूंज रहे थे। भगवान राम की आरती के साथ श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। कप्तानगंज कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही महिलाओं ने सोहर गीत गाया और भगवान की आरती उतारी। इस दौरान ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी...’ की चौपाई गूंजने लगी।
विज्ञापन


श्रीराम की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों के साथ घरों में भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के कोलघाट स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण सहित हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। मेजवां संवाददाता के अनुसार, रामनवमी पर बाबा अवधेश जी महाराज के नेतृत्व में फूलपुर की पुरानी मिर्चामंडी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। झांकी के शंकर तिराहा पहुंचने पर नवयुवक क्रांति दल के लोगों फूल-मालाओं से स्वागत किया। नगर में जगह-जगह श्रीराम की आरती उतारी गई।


कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार, कस्बा स्थित श्री पंचदेव मंदिर उदासीनपुरी पर श्रीरामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजे-बाजे के साथ कसबे में शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे हाथी और घोड़े चल रहे थे। इस दौरान बच्चे डांडिया नृत्य और अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। शोभायात्रा सिंचाई कालोनी होते हुए अहरौला मार्ग, टैक्सी स्टैंड, पुरानी बाजार, बाबा गोपीदास की कुटी होते हुए पुन: श्री पंचदेव मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed