फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The chaotic elements again damaged Smriti Upwan

अराजक तत्वों ने फिर स्मृति वन को पहुंचाया नुकसान

Sun, 11 Aug 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
The chaotic elements again damaged Smriti Upwan
अतरौलिया के स्मृति उपवन में अराजक तत्वों द्वारा तोड़े -फोड़ के बाद जानकारी लेने पहुंची पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। जनपद के 26 शहीदों के नाम पर डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने उनके गांवों में स्मृति वन का निर्माण तो करा दिया लेकिन अराजक तत्व इस स्मृति वन को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। शनिवार को पल्हनी विकास खंड के हरखुपुर में स्मृति वन के बोर्ड को उखाड़ा गया तो रविवार को हरैया विकास खंड के सपहा पाठक में शहीद गुलाब सिंह पटेल के नाम पर स्थापित स्मृति वन के कुछ पौधों और पिलर को नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया। तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौ अगस्त को हुए पौधरोपण अभियान के दौरान रौनापार थाना क्षेत्र के सपहा पाठक गांव निवासी कारगिल शहीद गुलाब सिंह पटेल के नाम से ग्राम समाज की नवीन परती भूमि पर शहीद गुलाब सिंह स्मृति उपवन को स्थापित किया गया। जिसमें करीब 200 पौधे और 25 से 30 पत्थर के पिलर लगाए गए। जिसको बीती रात अराजक तत्वों द्वारा कुछ पौधे उखाड़कर कुछ पिलर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार को ग्राम प्रधान विश्वनाथ पटेल, जेई रामानुज राय और ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष रौनापार दिनेश पाठक को दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर मिलते ही शहीद उपवन में लगाए गए वृक्ष और पिलर को अराजक तत्वों द्वारा तोड़ा गया है। जिस पर थानाध्यक्ष रौनापार तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी के घर भी दबिश देने की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान विश्वनाथ पटेल ने कहा कि अराजक तत्वों द्वारा रात में क्षतिग्रस्त किया गया। जिसकी तहरीर थाने में दी गई है। विकास खंड अधिकारी हरैया धनंजय सिंह ने कहा कि थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही मैंने सीडीओ और डीसी मनरेगा को एक हफ्ते के उपवन के पौधों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है। वैसे जो लोग यह घृणित कार्य कर रहे हैं उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पौधों से किसी प्रकार की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरे निर्देश पर पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया उसे जेल भेजा जा रहा है। इसके बाद भी अगर किसी ने ऐसी गुस्ताखी की तो हर हाल में उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed