फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The app will show which crop has been planted in which area, and there will be an e-survey of 1.5 million plots

Azamgarh News: एप पर दिखेगी किस रकबे में कौन सी फसल रोपी गई है, 15 लाख गाटों का होगा ई-सर्वे

Fri, 31 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The app will show which crop has been planted in which area, and there will be an e-survey of 1.5 million plots
बरदह में खेत में लगी धान की फसल। संवाद
आजमगढ़। जिले के हर किसान के खेत का गाटा और उसमें लगाई गई फसल अब ऑनलाइन दिखेगी। किस गाटा संख्या में कौन सी फसल लगी है और कहां फसल नहीं लगाई गई, यह सब एप पर दिखाई देगा। जिले में करीब 15 लाख गाटों का ई- सर्वे 16 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इससे घर बैठे लेखपाल की ओर से रिपोर्ट लगाने की प्रक्रिया बंद होगी। उन्हें डिजिटल सर्वे के लिए हर गाटा पर जाना ही पड़ेगा। इससे किसानों को मुआवजा मिलने में पारदर्शिता आएगी। जिले में इस बार 189612 हेक्टेयर में खरीफ की धान, मक्का, अरहर आदि फसलें लगाई गई हैं। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसके साथ व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। गाटा का सर्वे पहले लेखपाल की ओर से मैनुअल कराया जाता था। अब कृषि विभाग की ओर से इसे ऑनलाइन दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ई- सर्वे की व्यवस्था शुरु की गई है। इसमें जिले के 15 लाख गाटों को चिह्नित किया गया है। इन सभी गाटों का डोर टू टोर सर्वे किया जाएगा। हर खेत पर विभाग की ओर से टीम जाएगी, और फोटो खींचकर विभागीय एप पर अपलोड करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed