फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious patient of corona dies after reaching hospital

अस्पताल पहुंचते ही संदिग्ध मरीज ने तोड़ा दम

Sun, 14 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Suspicious patient of corona dies after reaching hospital
आजमगढ़। जिला अस्पताल में रविवार सुबह इलाज के लिए पहुंचे एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। उसे श्वास का गंभीर रोगी बताया जा रहा था। मरीज की मौत होते ही उसे लेकर आए लोगों में हड़कंप मच गया और वे उसे लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक कोरोना संदिग्ध मरीज को लेकर कुछ लोग चार पहिया वाहन से जिला अस्पताल परिसर में पहुंचे। मरीज की सांस तेजी से फूल रही थी। साथ आए लोगों में एक व्यक्ति इमरजेंसी में डॉक्टर से बात करने गया और बाकी लोग मरीज को गाड़ी से उतार ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। यह देख साथ तीमारदारों में हड़कंप मच गया। उन लोगों ने शव को तत्काल उसी वाहन में रखा और अस्पताल परिसर से निकल भागे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सब कुछ इतनी तेजी से घटित हुआ कि कोई उस मरीज के बारे में पता ही नहीं कर सका। प्रभारी एसआईसी डा. सीके प्रसाद ने ऐसे किसी भी घटना क्रम की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed