फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of young man, murder charges

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या के आरोप

Mon, 07 Sep 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of young man, murder charges
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर डुगडुगवां में राम अवध यादव (35) पुत्र सहबली यादव सोमवार सुबह घर में ही मृत हालत में मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन लाठी से पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है रविवार रात को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

चाय की दुकान करने वाला जमालपुर डुगडुगवा की रामअवध यादव रविवार रात को शराब के नशे में घर आया था। उसकी दो छोटी बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वो घर की छत पर सो गया। पत्नी नीचे चली आई। परिजनों की माने तो सोमवार सुबह उसे उठाने के लिए छत पर गए तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। घर में कोहराम मचा है। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed