फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supply from the substation stopped only after nine months of starting

शुरू होने के नौ महीने बाद ही बंद हो गई उपकेंद्र से आपूर्ति

Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Supply from the substation stopped only after nine months of starting
पुरानी जेल के सामने बिजली विभाग ने नया उपकेंद्र बनाया है। इससे क्षेत्र में आपूर्ति होती है। मगर इसके शुरू होने के नौ महीने बाद ही विद्युत आपूर्ति सप्ताहभर से ठप है। जिसके चलते इस उपकेंद्र से जुड़े तीनों फीडरों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जिसका प्रभाव शहर के अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। उपकेंद्र के ठप हो जाने से लोग विभाग पर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाने लगे है।
विज्ञापन

शहर की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने व ओवरलोड के चलते होने वाले फाल्ट व कटौती से शहर को निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग ने पुराने जेल के सामने 33 केवी सब स्टेशन स्थापित कराया था। लगभग चार करोड़ की लागत से स्थापित इस उपकेंद्र के बन जाने के बाद भी लगभग साल भर तक इसे विभाग चालू नहीं कर सका था। अक्टूबर 2020 में विभाग इससे बिजली की आपूर्ति शुरू किया। तीन फीडर इससे जोड़े गए, जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय फीडर, हरवंशपुर फीडर व लालडिग्गी फीडर शामिल है। इस सब स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद शहर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में कुछ सुधार भी हुआ था लेकिन शुरू होने के नौ माह बाद ही यह सब स्टेशन बैठ गया है। एक सप्ताह से इस सब स्टेशन से बिजली व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। जिससे इससे जुड़े फीडरों को अन्य सब स्टेशनों से जोड़ कर चलाया जा रहा है जिसके चलते कटौती भी बढ़ गई है। वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के चलते ऐसा हुआ है। वहीं विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि उपकेंद्र भ्रष्टाचार के चलते नहीं बल्कि जगह-जगह विभिन्न कंपनियों द्वारा सड़क खोदे जाने के चलते दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed