फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sumangala Scheme: Nine thousand applications canceled ... errors due to lack of knowledge of standard

सुमंगला योजना : नौ हजार आवेदन निरस्त...मानक की जानकारी न होने से हुईं त्रुटियां

Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sumangala Scheme: Nine thousand applications canceled ... errors due to lack of knowledge of standard
आजमगढ़। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत लॉकडाउन में आवेदन न के बराबर आए। खास बात ये कि जितने लोगों ने फार्म भरे थे, उसमें से लगभग 9799 निरस्त कर दिए गए। सूत्रों का कहना है कि मानक और नियमों की जानकारी नहीं होने से इनमें भारी त्रुटियां पाई गई थीं। हालांकि महिला कल्याण विभाग की ओर से इसके लिए लगातार प्रचार-प्रसार करने का दावा किया जा रहा है लेकिन ये तय है कि वो नागरिकों को समझाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

सरकार की इस वृहद योजना के माध्यम से बालिका के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहयोग करना है ताकि वह स्वावलंबी बन सकें। वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल छह श्रेणियों में 15,401 आवेदन किए गए थे। इसमें से 9799 आवेदन सत्यापन में निरस्त कर दिए गए। ज्यादातर लोग जिनके तीन बच्चे थे और उनमें एक या दो बेटी थी, उन्होंने भी आवेदन कर दिया था। ऐसे में वे अपात्र पाए गए। वहीं 3111 आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया में हैं। इनमें 2491 आवेदन स्वीकृत हैं। इनके खाते में जल्द धनराशि भेजी जाएगी। पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 35 हजार आवेदन आए थे। इसमें लगभग 11 आवेदकों को लाभ मिल चुका है। व्यापक प्रचार करने के बाद भी जागरूकता की कमी के कारण अपात्र आवेदन ज्यादा मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed