{"_id":"0830c1f7d5851d6627777ccfb75fc994","slug":"submerged-by-the-rising-water-level-several-approach-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर बढ़ने से कई संपर्क मार्ग जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर बढ़ने से कई संपर्क मार्ग जलमग्न
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी एक बार फिर तबाही मचाने को तैयार है। नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ने का क्रम जारी है। गुरुवार को बदरहुंआ नाले पर 21 सेमी और डिघिया नाले पर 26 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, जलस्तर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवराचल से होकर गुजरने वाली घाघरा धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करती जा रही है। घाघरा को बढ़ता देख नदी के किनारे बसे गांवों के लोग सहमे हुए हैं। नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से सोनौरा से खरैलिया ढाला और मसुरिया से बांका जाने वाला संपर्क मार्ग पानी में डूब चुका है।
वहीं जलस्तर बढ़ने से महुला (छितौनी) और सहबदिया में कटान तेज हो गई है। सहबदिया गांव के अंबिका, धनवंत, श्यामलाल, सुमेर, भोभल, जयद्रथ, रामअधार, रामदरश, शकलू, नगीना राय की जमीन नदी के तट से सटी हुई है। नदी इनकी जमीन को काटकर अपनी धारा मे विलीन करती जा रही है। जमीन कटने से इनके माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।