फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students of 303 Gram Panchayats of the district will get modern education facilities.

Azamgarh News: जिले की 303 ग्राम पंचायतों के छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा सुविधाएं

Mon, 18 May 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students of 303 Gram Panchayats of the district will get modern education facilities.
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ने के लिए जिले की 303 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। शासन की ओर से इसके लिए 2 करोड़ 95 लाख 13 हजार 487 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। पंचायत भवनों में बनने वाली इन डिजिटल लाइब्रेरियों से ग्रामीण छात्रों को डिजिटल शिक्षा, ई-बुक्स और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद की 1810 ग्राम पंचायतों में से 1580 पंचायत भवन पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। इसी क्रम में इस वित्तीय वर्ष में चयनित पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। प्रत्येक लाइब्रेरी के निर्माण एवं संसाधनों पर लगभग चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को विभिन्न प्रकाशकों की किताबें, कंप्यूटर, प्रिंटर, कैमरा, इंटरनेट सुविधा, ऑडियो-वीडियो लेक्चर तथा डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई, रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रति डिजिटल लाइब्रेरी करीब दो लाख रुपये डिजिटल उपकरणों पर, लगभग दो लाख रुपये पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री की खरीद पर खर्च किए जाएंगे। लाइब्रेरी में आधुनिक ऑडियो-विजुअल टूल्स भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा। डिजिटल लाइब्रेरी में एक सुव्यवस्थित मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार आसानी से किताबें और डिजिटल सामग्री प्राप्त कर सकें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में 303 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जानी है। इसके लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है। जिन पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहां प्राथमिकता के आधार पर लाइब्रेरी बनाई जाएगी। शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद आवश्यक संसाधनों की खरीद की जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी की देखरेख ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा की जाएगी, जबकि पंचायत स्तर पर एक अधिकारी की नियुक्ति कर संचालन एवं रखरखाव की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed