{"_id":"6ab1026bf5b3f918380744f0","slug":"woman-suffering-from-fever-died-during-treatment-family-members-create-ruckus-in-azamgarh-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर हंगामा: आजमगढ़ में बुखार होने पर कराया था भर्ती, लापरवाही का आरोप लगाकर दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर हंगामा: आजमगढ़ में बुखार होने पर कराया था भर्ती, लापरवाही का आरोप लगाकर दी गई तहरीर
Mon, 21 Sep 2026 03:46 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 21 Sep 2026 03:46 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। नाराज घरवालों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले में बरदह थाना क्षेत्र के केदलीपुर ठेकमा स्थित किसलय सेवा सदन में रविवार देर शाम इलाज के दौरान 42 वर्षीय माधुरी देवी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
माधुरी देवी पत्नी विनोद गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव की निवासिनी थीं और कई दिनों से बुखार व कम प्लेटलेट्स से पीड़ित थीं। रविवार को उन्हें किसलय सेवा सदन में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक संदीप मौर्य की देखरेख में उपचार शुरू हुआ।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि बोतल चढ़ाने के दौरान माधुरी की हालत अचानक बिगड़ गई और उनके मुंह से झाग आने लगा। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; चौंकाने वाला खुलासा: पांच माह में 18 युवा निकले एचआईवी संक्रमित, पुरुषों से ज्यादा महिलाएं चपेट में; जानें वजह
थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि यदि जांच में चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं किसलय सेवा सदन के चिकित्सक संदीप मौर्य ने बताया कि महिला पहले से ही गंभीर हालत में थी। उन्होंने उसे हायर सेंटर रेफर किया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन