फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Struggle life of Late Panchanan inspiration: Joint Director of Education

स्वर्गीय पंचानन का संघर्षशील जीवन प्रेरणाश्रोत: संयुक्त शिक्षा निदेशक

Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Struggle life of Late Panchanan inspiration: Joint Director of Education
आजमगढ़। हरिऔध नगर कॉलोनी में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री, पूर्व विधान परिषद सदस्य पंचानन राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने उनके संघर्षों को याद किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंचानन राय का संघर्षशील जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत है। संघर्षों के बल पर वे शून्य से शिखर तक पहुंचे। वे हर बात पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए प्रसिद्ध थे। शिक्षक संघ के प्रादेशिक महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के हित में जो काम किए उन्हें कायम रखना हमारा दायित्व है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि शिक्षक संघ के संघर्षों का एक लंबा इतिहास है। आज शिक्षकों के मान सम्मान पर कुठाराघात की हर सरकार कुचक्र रच रही है लेकिन हम पंचानन राय के बताए रास्ते पर चल हर कुचक्र का सामना करेंगे। शिक्षक संघ के जिलामंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की एकता ही संगठन की ताकत है। विनीता राय, अमिताभ सिंह, दिवाकर तिवारी, ध्रुव मित्र शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अभिमन्यु यादव, अवधेश त्रिपाठी, मुन्नू यादव, संतोष कुमार राय, अनिल राय, रामानंद पाठक, सर्वेश्वर पांडे, सुनील पांडे,प्रभुनाथ मिश्र, मनोज त्रिपाठी, राजेश भारती, अजय नाथ राय, केके उपाध्याय, बृजभान यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। श्रीगांधी इंटर कॉलेज मालटारी में पूर्व एमएलसी व उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री रहे पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक कमला राय एवं प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह, राजेश राय, शिक्षक परमानंद मिश्र, राजेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश राय, ओम प्रकाश राय, संजय राम, टिल्ठू राम यादव, दान बहादुर यादव, विवेक कुमार, वीरभद्र, हरि राय, रामसागर राय, लव कुमार राय, गंगादीन, रिजवान एवं विद्यालय के सभी शिक्षक, क्षेत्र के सम्मानितगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed