{"_id":"625dae3752080d2fd132766a","slug":"strictly-follow-traffic-rules-azamgarh-news-vns6490064186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाई से कराएं यातायात नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में यातायात सप्ताह का शुभारंभ करते एसपी अनुराग आर्य।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। सड़क हादसों पर लगाम को लेकर चौथे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को पुलिस लाइन में हुआ। एसपी ने स्कूली बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस लाइन में भव्य समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही एसपी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि हर साल होने वाले मौत के आकड़ों में एक बड़ा हिस्सा सड़क दुर्घटनाओं का होता है। ऐसे में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। यदि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन हो तो निश्चित तौर पर सड़क हादसों में मौत के आकड़ों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए वाहन चालकों का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। इसके लिए ही सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसके तहत 18 से 24 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया जाएगा। चौथे सड़क सुरक्षा अभियान की शुरूआत के बाद एसपी ने उपस्थित विभिन्न स्कूलों के बच्चों व अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी। इसके साथ ही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। शुभारंभ पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसपी यातायात सुधीर जायसवाल के अलावा सेंट जेवियर्स, सर्वोदय पब्लिक स्कूल व डीएवी इंटर कालेज के रोवर्स-रेंजर्स व अन्य लोग मौजूद रहे। एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पूरे सप्ताह वाहन चालकों व आम जनता को जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।