फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stadium-A defeated B in football

Azamgarh News: फुटबाल में स्टेडियम-ए ने बी को हराया

Sat, 26 Oct 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Stadium-A defeated B in football
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय अंडर-19 बालक और बालिका एथलेटिक्स एवं जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में स्टेडियम-ए ने स्टेडियम-बी को दो-एक गोल से मात दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की का शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी एथलेटिक्स प्रोफेसर और हेड आफ डिपार्टमेंट फिजिकल एजुकेशन अर्पिता मिश्रा अग्रसेन महिला पीजी कालेज व क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के क्रम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में राजदीप गोंड प्रथम, दिलीप राजभर दूसरे और अभिराज गौतम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ में अजय शर्मा प्रथम, अभिराज गौतम दूसरे और प्रशांत गिरी तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में धीरेंद्र कुमार प्रथम, सुर्यप्रकाश दूसरे और सूर्यकांत को तीसरा स्थान मिला। जबकि 800 मीटर में साहब यादव ने बाजी मारी। वही 3000 मीटर दौड़ में शिवा यादव प्रथम, शिवम द्वितीय एवं अंकित प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में 110 हार्डडि्रल में - निखिल मौर्या, शाटपुट में आसिफ अहमद प्रथम रहे। उधर बालिका के 100 मीटर दौड़ में निधि प्रथम, मुस्कान द्वितीय एवं कलश बर्नवाल तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रीती प्रथम, आसी यादव दूसरे ओर तन्नवी तीसरे स्थान पर रही। 400 में रिंकी वर्मा 800 में किरन वर्मा और 1500 मीटर दौड़ में किरन वर्मा ने बाजी मारी। वहीं हार्डिल में कलश बर्नवाल प्रथम रही। इसी क्रम में जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए ने स्टेडियम-बी को 02-01 से पराजित कर चैंपियन रहा। अंत में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार का वितरण किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र वीर सिंह, मिथिलेश यादव, विष्णुलाल, करन श्रीवास्तव, गोविंद यादव, अरविंद कुमार कन्नौजिया, लालचंद चौहान, रितेश श्रीवास्तव अबू सैफ आदि उपस्थित रहे।

25जेएनडी01-अर्बन एस्टेट स्थित ढाबा पार्क में आग लगाने के बाद निकल रहा धुआं। संवाद

25जेएनडी01-अर्बन एस्टेट स्थित ढाबा पार्क में आग लगाने के बाद निकल रहा धुआं। संवाद

25जेएनडी01-अर्बन एस्टेट स्थित ढाबा पार्क में आग लगाने के बाद निकल रहा धुआं। संवाद

25जेएनडी01-अर्बन एस्टेट स्थित ढाबा पार्क में आग लगाने के बाद निकल रहा धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed