फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Speed havoc in Azamgarh over speed car tramples passersby three killed and many injured

आजमगढ़ में रफ्तार का कहर: बेकाबू कार राहगीरों को रौंदते हुए चाय की दुकान में घुसी, चार की मौत, छह लोग घायल

Sun, 27 Mar 2022 05:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 05:51 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के तेरही बालवरगंज के पास बेकाबू कार राहगीरों को रौंदते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर एक चाय की दुकान में घुस गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Speed havoc in Azamgarh over speed  car tramples passersby three killed and many injured
आजमगढ़: कार की टक्कर से ध्वस्त चाय की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज के पास रविवार की शाम लगभग चार बजे बेकाबू कार राहगीरों को चपेट में लेते हुए चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में बाइक सवार नाना-नाती समेत चार की मौत हो गई और कार सवार पांच समेत छह लोग घायल हो गए। वाराणसी निवासी कार सवार लोग बसखारी स्थित दरगाह से लौट रहे थे।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के पचरी भगतपुर गांव निवासी संतराम (45) अपने बेटे प्रदीप (25) और आठ वर्षीय नाती शिवा के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज थाने के तेरही बालवरगंज के पास बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ब्रेकर पड़ने से बेकाबू हो गई। बाइक सवारों और अन्य को चपेट में लेते हुए कार दूसरी तरफ चाय की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन


तब तक दुकान में बैठे लोग भाग खड़े हुए। हादसे में बाइक सवार संतराम, उनके नाती शिवा पुत्र रामप्रवेश निवासी मढ़हरा जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर, राहगीर राम अवध (55), और रामफेर (65) दोनों निवासी लहरपार, थाना कप्तानगंज की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि कार सवार वाराणसी के भेलूपुर निवासी अब्दुल रहमान (26), अब्दुल रहीम (30), मो. आबिद (28), वसीम (28), रहीम (26) के अलावा बाइक सवार प्रदीप घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्रदीप को वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान कार कई बार पलट र्गई।  

 नाती व बेटे संग अंबेडकर नगर से आ रहे थे संतराम

Speed havoc in Azamgarh over speed  car tramples passersby three killed and many injured
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

नाना- नाती व उसका बेटा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव में अपने एक रिश्तेदारी से होकर घर लौट रहे थे। जानकारी मुताबिक अतरौलिया थाना क्षेत्र के बगतपट्टी गांव निवासी संतराम (26) पुत्र भागरथी अपने 25 वर्षीय बेटे प्रदीप व आठ वर्षीय नाती शिवा जो अंबेडकर नगर के मढहरा जलालपुर का निवासी है, के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव में रहने वाले एक रिश्तेदारी के यहां गए थे।

उधर से वह वापस लौट रहे थे कि अनियंत्रित कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली तो उनके घर कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और उनकी पत्नी को लेकर घटना स्थल की ओर निकल पड़े। उनके घर में ताला लटक गया। वहीं गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

पांच फीट ऊपर उड़ी कार, डिवाइडर हो गई पार

बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज गांव के पास अचानक गड्ढा पड़ने के कारण अनियंत्रित होकर पांच फीट ऊपर उड़ गई। कई पटली मारते हुए कार डिवाइडर से टकराते हुए डिवाइडर को पार कर एक चाय की दुकान में घुस गई। इस दुर्घटना में चार की मौत हुई तो वहीं छह लोगों घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि वह काफी ऊपर उड़कर नीचे गिरी और कई पलटी खाते हुए डिवाइडर के पास चली गई। इस दुर्घटना में एक मवेशी भी घायल हुआ है। वहीं चाय की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। घटना इतना दर्दनाक था कि सभी के रोंगटे खड़े हो गए। चारों तरफ अफरा-तफरी जैसा माहौल था। हर तरफ चीखें सुनाई पड़ रही थी।

गड्ढायुक्त सड़क को ही घटना का बताया जा रहा कारण
तेरही बालवरगंज के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना था कि कार तो तेज रफ्तार में थी ही साथ ही दुर्घटना स्थल के आसपास करीब 23 गड्ढे व जंपिंग हैं। जिसके कारण से यह दुर्घटना हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सड़क बनाने की मांग की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

आजमगढ़ में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed