फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Shakti Van' to be established in Phulpur

फूलपुर में स्थापित होगा ‘शक्ति वन’

Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
'Shakti Van' to be established in Phulpur
महिला सशक्तीकरण यानी महिलाओं की आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना है। भारत में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, मीडिया, कला व संस्कृति, सेवा क्षेत्रों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में भागीदारी करती हैं। इन सब के बीच अब सरकार ने पौधरोपण अभियान में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत जिले में शक्ति वन की स्थापना कराई जाएगी। इसकी खास बात यह होगी कि इसमें महिलाएं ही पौधरोपण और देखरेख महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। शासन के निर्देश वन विभाग ने जनपद के फूलपुर तहसील में लेढुआवल गांव में तीन हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। जहां पर बारिश के समय पौधरोपण किया जाएगा। शक्ति वन में महिलाओं की भूमिका केवल पौधे लगाने तक ही नहीं सीमित होगी बल्कि उन्हें पौधों की देखभाल का जिम्मा भी सौंपा जाएगा। शक्ति वन की देखरेख के लिए एक महिला चौकीदार की भी तैनाती की जाएगी। इसमें 20 फीसदी फलदार और 80 फीसदी छायादार पौधे होंगे। पीपल, पाकड़, नीम आदि लगाने की योजना है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत जिले में शक्ति वन लगाए जाएगा। इसके लिए फूलपुर तहसील में भूमि चिह्नित किए गए हैं। करीब तीन हेक्टेयर भूमि में महिलाओं द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगा दत्त मिश्रा, डीएफओ आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed