फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saturday was the coldest in seven years

Azamgarh News: सात वर्षाें में सबसे ठंडा रहा शनिवार

Sun, 14 Jan 2024 02:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Saturday was the coldest in seven years
आजमगढ़। कोहरे की घनी चादर शनिवार की सुबह तक तनी रही। धूप नहीं निकलने से लोग गलन से ठिठुरते रहे। पछुआ सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। सात वर्षों में 13 जनवरी का दिन सबसे ठंडा रहा। कोहरे की वजह से सड़क पर वाहन रेंगते रहे। वाहन सवार इंडीकेटर और हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। सुबह नींद खुली तो लोग खुद को कोहरे की चादर से ढ़का हुआ महसूस करने लगे। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण लोग देर सुबह तक रजाई में दुबके रहे। विगत सात वर्षों में 13 जनवरी 2024 सबसे ठंडा रहा। लोगों ने धूप निकलने के बाद राहत मिलने का अनुमान लगाया था लेकिन पूरे दिन धूप नहीं निकली। लोगों का दिन कांपते हुए गुजरा।
विज्ञापन

00
एक नजर में 13 जनवरी
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 20 डिग्री 07 डिग्री
2019 22 डिग्री 08 डिग्री
2020 20 डिग्री 08 डिग्री
2021 20 डिग्री 07 डिग्री
2022 20 डिग्री 11 डिग्री
2023 18 डिग्री 08 डिग्री
2024 17 डिग्री 07 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed