फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salary of 40 teachers of 12 council schools stopped

12 परिषदीय विद्यालयों के 40 शिक्षकों का वेतन रोका

Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Salary of 40 teachers of 12 council schools stopped
आजमगढ़। सभी परिषदीय स्कूलों के बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर डीबीटी एप के माध्यम से आधार कार्ड का सत्यापन किया जाना है। इसे लेकर बीएसए ने समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रगति बहुत खराब होने के कारण विकास खंड ठेकमा, अतरौलिया, पल्हना, रानी की सराय एवं तरवां के कुल 17 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं ऐसे एक अध्यापक जो आधार नामांकन का कार्य कर रहे हो, शामिल हुए। बीएसए ने आधार सत्यापन कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही किए जाने पर 12 विद्यालयों के 40 शिक्षकों का वेतन रोकने और पांच स्कूलों में कार्यरत 20 शिक्षकों के कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, जूता, मोजा, एवं बैग के लिए शासन से धनराशि मिलती है। बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है। बताया कि विद्यालयों में नामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत आधार वेरीफिकेशन की प्रगति बहुत ही खराब है। इसे लेकर ठेकमा, अतरौलिया, पल्हना, रानी की सराय एवं तरवां के आधार वेरीफिकेशन की समीक्षा बैठक हुई जिसमें कई विद्यालयों की प्रगति बहुत खराब मिली। जिसे लेकर बीएसए ने पांच विद्यालयों में कार्यरत पांच प्रधानाध्यापक व 15 शिक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की है। वहीं 12 विद्यालयों के 28 शिक्षकों व 12 प्रधानाध्यापकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। बीएसए ने समय से डीबीटी के कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही समय से कार्य पूर्ण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed