फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in azamgarh Four killed, car jumped up to five feet

आजमगढ़ में चार लोगों की मौत: ब्रेकर से बेकाबू होकर पांच फीट तक उछली कार, मची चीख-पुकार  

Sun, 27 Mar 2022 10:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 10:07 PM IST
सार

लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। हादसे में चाय की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। हादसे का मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन
Road accident in azamgarh Four killed, car jumped up to five feet
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज के पास रविवार की शाम लगभग चार बजे बेकाबू कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत और छह के घायल होने के बाद अफरातफरी के साथ चीख-पुकार मच गई। चाय की दुकान में बैठे लोग भाग खड़े हुए नहीं तो जान का और नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के पचरी भगतपुर गांव निवासी संतराम (45) अपने बेटे प्रदीप (25) और आठ वर्षीय नाती शिवा के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज थाने के तेरही बालवरगंज के पास बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ब्रेकर पड़ने से बेकाबू हो गई। बाइक सवारों और अन्य को चपेट में लेते हुए कार दूसरी तरफ चाय की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन


तब तक दुकान में बैठे लोग भाग खड़े हुए। हादसे में बाइक सवार संतराम, उनके नाती शिवा पुत्र रामप्रवेश निवासी मढ़हरा जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर और दो अन्य की मौत हो गई। जबकि कार सवार वाराणसी के भेलूपुर निवासी अब्दुल रहमान (26), अब्दुल रहीम (30), मो. आबिद (28), वसीम (28), रहीम (26) के अलावा बाइक सवार प्रदीप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के दो लोगों की मौत से मचा कोहराम


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज के पास रविवार की शाम अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में नाना-नाती भी शामिल हैं। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाइक सवार तीनों लोग नाना नाती चेवता गांव में रिश्तेदारी से होकर घर लौट रहे थे।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के बगतपट्टी गांव निवासी संतराम, अपने बेटे प्रदीप व नाती शिवा के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वह लौट रहे थे कि अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। संतराम और शिवा की मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद घर के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
 

पांच फीट तक उछल गई कार

बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज गांव के पास ब्रेकर और खराब सड़क के कारण अनियंत्रित होकर पांच फीट तक उछल गई। कार कई बार पलटती हुई डिवाइडर को पार कर चाय की दुकान में घुस गई। लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। हादसे में चाय की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। हादसे का मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। चारों तरफ अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed