फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Retired inspector dies in road accident

Azamgarh News: सड़क हादसे में सेवानिवृत दरोगा की मौत

Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector dies in road accident
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत दरोगा की मौत हो गई।
विज्ञापन


दीदारगंज के रंमौपुर निवासी मेवालाल 61 पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दरोगा थे। रविवार की शाम वो बाइक से पल्थी बाजार जाने के लिए निकले। अभी वो गद्दोपुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक (डम्फर) ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में दरोगा मेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुचे परिजन उन्हें गंभीरावस्था में फूलपुर हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एक साल पूर्व आरपीएफ में दरोगा पद से सेवानिवृत हुए थे। वो दो पुत्रों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed