फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rain for six hours in Azamgarh

छह घंटे की बरसात ने दी राहत

Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rain for six hours in Azamgarh
आजमगढ़ में छह घंटे तक हुई बारिश
 आखिरकार काफी इंतजार के बाद बुधवार को मानसून की पहली बारिश हुई। सुबह पांच से दोपहर 11 बजे तक लगातार बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर अच्छी बारिश के बाद धान की नर्सरी डालने में किसान जुट गए हैं। छाता, तिरपाल की दूकानों पर अधिक खरीदार दिखे।
विज्ञापन


पिछले दिनों थोड़ी बारिश के बाद तेज धूप से मौसम उमस भरा हो गया था। रात में तो कुछ राहत मिलती थी लेकिन दिन में तेज धूप की वजह से बाहर तो बाहर घर के भीतर भी उमस से लोग परेशान थे। मंगलवार को हवा भी शांत थी इससे लोग बारिश का कयास लगा रहे थे। हुआ भी वहीं, बुधवार भोर से ही बारिश शुरू हुई तो दोपहर के 11 बजे ही रुकी। इसके बाद सड़क, गलियां, खेत जलमग्न हो गए। बारिश कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार में होती रही।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों और आफिस जाने वालों को परेशानी हुई। बारिश के बाद किसान धान की रोपाई करने के लिए नर्सरी डालने में जुट गए।  कृषि विशेषज्ञों की माने तो यह मौसम बासमती धान की नर्सरी डालने के लिए सबसे उपयुक्त है। इसके अलावा पशुओं का चारा अब बोया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed