फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PWD clerk went to meet his married girlfriend dies in azamgarh was hanging himself family says it is murder

UP: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए PWD के क्लर्क की मौत, घर के सामने लगा रहा था फंदा; परिजन बोले- हत्या हुई है

Fri, 25 Jul 2025 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 07:48 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में पीडब्ल्यूडी में कार्यरत क्लर्क की मौत की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
PWD clerk went to meet his married girlfriend dies in azamgarh was hanging himself family says it is murder
दीनदयाल यादव की माैत के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पीडब्ल्यूडी में कार्यरत क्लर्क की मौत हो गई। बिलरियागंज कस्बा निवासी दीनदयाल यादव (30) था। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। महाजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सैदपुर गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दीनदयाल यादव (30) गुरुवार की शाम अपने घर से निकला लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने रातभर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह सैदपुर-शिवपुर निवासी एक महिला ने फोन कर बताया कि दीनदयाल की तबीयत बिगड़ गई है और वह गंभीर हालत में है। 
विज्ञापन


परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे जहां दीनदयाल की हालत बेहद गंभीर थी। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना महराजगंज थाने पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा ने हत्या की आशंका जताते हुए महाराजगंज थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता से चल रहा था प्रेम प्रसंग
महाजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि युवक ने फंदा लगाया था। उन्होंने बताया कि सैदपुर में रह रही एक विवाहिता से दीनदयाल यादव का प्रेम-प्रसंग कई साल से चल रहा था। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे। 

उन्होंने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि गुरुवार को भी दीनदयाल उसके घर पहुंचा था। वह शराब के नशे में था। इसके बाद वह झगड़ा करने लगे और उसे घर से बाहर भगा दिया। महिला घर के बाहर थी। भोर में करीब 3.30 बजे दीनदयाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

परिजनों में मचा कोहराम

महिला के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और उसे नीचे उतारकर परशुरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के गले में चंद्र आकार का रस्सी का निशान बना था जैसा की फंदा लगाने पर बनता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed