फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power supply will start soon from the newly built power substation

जल्द शुरू हो जाएगी नए बने विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति

Sun, 07 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Power supply will start soon from the newly built power substation
आजमगढ़। शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुरानी जेल के सामने स्थित भूमि में उपकेंद्र का निर्माण लगभग 50 लाख रुपये की लागत से कराया गया। काफी दिनों से बनने के बाद भी उपकेंद्र से विद्युत की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही इससे आपूर्ति शुरू करने की तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। इसके शुरू होने के बाद मातनपुर फीडर पर पड़ रहा भार कम होगा।
विज्ञापन

नगर के क्षेत्र के कई इलाकों में मातनपुर फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है। मातनपुर फीडर से ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति होती है। जिसके कारण इस फीडर पर भार बहुत अधिक है। अक्सर इससे जुड़े इलाकों में किसी न किसी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रहती है। मातनपुर फीडर से भार को कम करने के लिए नगर क्षेत्र में एक उपकेंद्र की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसके क्रम में पुरानी जेल के सामने खाली पड़ी भूमि पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवीए के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण विद्युत विभाग द्वारा कराया गया। उपकेंद्र लगभग पांच माह पूर्व ही बनकर तैयार हो गया। लेकिन कुछ काम शेष रह गए लाक डाउन के कारण अधूरे बचे कार्यों को पूरा नहीं किया जा सका। जिसके कारण इस उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है। लेकिन विभाग द्वारा एक हफ्ते के अंदर इसे शुरू कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र से इन क्षेत्रों में होगी बिजली की आपूर्ति
आजमगढ़। इस उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति शुरू होने के बाद मातनपुर फीडर से कुछ क्षेत्रों को अलग कर इससे जोड़ा जाएगा। ताकि इस फीडर से भार को कम किया जा सके। इसके तहत नगर के बवाली मोड़, पुरानी कोतवाली, कलेक्ट्रेट और डीएम आवास आदि क्षेत्रों को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कार्य शेष बच गए थे जिसके कारण लाक डाउन से पहले इसका शुभारंभ नहीं हो सका। लेकिन अब लाकडाउन खुल गया है तो एक हफ्ते के अंदर अधूरे कार्यों को पूरा कर इसे शुरू कराया जाएगा। इसके शुरू होने से मातनपुर फीडर का भार कम होगा। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed