फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power Cut for 31,000 Consumers with Smart Meters In Azamgarh Supply Automatically Disconnects

UP: स्मार्ट मीटर वाले 31 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल, आजमगढ़ में रिचार्ज न होने पर कट जा रही सप्लाई; परेशानी

Sat, 28 Mar 2026 05:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 05:36 AM IST
सार

Azamgarh News: स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ गई हैं। रिचार्ज खत्म होते ही उनके घरों की बिजली गुल हो जा रही है। आरोप है कि उनकी शिकायतों को भी अनसुना कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Power Cut for 31,000 Consumers with Smart Meters In Azamgarh Supply Automatically Disconnects
स्मार्ट मीटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: जिले में स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के साथ ही उपभोक्ताओं की परेशानियां भी सामने आने लगी हैं। पर्याप्त बैलेंस न होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बाधित हो जा रही है, वर्तमान समय में रिचार्ज के अभाव में 31 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली कट चुकी है।

विज्ञापन


जिले में विभिन्न भार के करीब सात लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जीएमआर कंपनी की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर संचालित हो चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को मीटर में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत जैसे ही मीटर का बैलेंस शून्य होता है, बिजली आपूर्ति खुद बंद हो जा रही है। यही नहीं उपभोक्ता के रिचार्ज कराते समय उसमें से पूर्व का बकाया भी समायोजित कर लिया जा जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं का रिचार्ज जल्दी खत्म हो जा रहा है और उन्हें बार-बार रिचार्ज कराना पड़ रहा है। जिले में 31024 उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में होने से बिजली गुल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता जुड़वा सकते हैं कनेक्शन
अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीएमआर कंपनी के सभी सर्किल इंचार्ज को एमडीएम की आईडी दी गई है। अगर किसी उपभोक्ता का बिजली बिल भुगतान के बाद बैलेंस पॉजिटिव में होने के बाद लाइन स्वतः नहीं जुडती है तो जीएमआर के सर्किल इंचार्ज से जुड़वा सकता है। इसका अधिकार उनको दे दिया गया है। इसके अलावा एनओएमसी कंट्रोल रूम नंबर 9120988801 पर कॉल कर जुड़वा सकते हैं।

31 हजार उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में चला गया है। ऐसे में उनकी बिजली स्वत: बंद हो गई है। उपभोक्ता समय-समय पर मीटर का बैलेंस चेक करते रहें और जरूरत अनुसार रिचार्ज कराते रहें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed