फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police encounter in Azamgarh 25 thousand rewarded criminal arrested injured due to bullet shot

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Mon, 09 Aug 2021 10:25 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Aug 2021 10:25 AM IST
सार

 थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि सूरज उर्फ विक्की सिंह 30 पुत्र विनोद सिंह बरदह थाना क्षेत्र के पारा गांव का निवासी है। वह 25 हजार का इनामी बदमाश है। उस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
police encounter in Azamgarh 25 thousand rewarded criminal arrested  injured due to bullet shot
पैर में गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रविवार रात मुठभेड़ के दौरान में पुलिस ने एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान इनामी अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम सूरज उर्फ विक्की सिंह 30 है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरदह थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज-सरायमोहन मार्ग पर मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन


बरदह थाना थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र और ठेकमा चौकी प्रभारी माखन सिंह रविवार रात गश्त पर निकले थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश मार्टिनगंज-सराय मोहन मार्ग पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश ने फायर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रबाई में गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि सूरज उर्फ विक्की सिंह 30 पुत्र विनोद सिंह बरदह थाना क्षेत्र के पारा गांव का निवासी है। वह 25 हजार का इनामी बदमाश है। उस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी दिनों से वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed