फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM's election rally in Gandhuvai tomorrow, no flying zone

Azamgarh News: गंधुवई में पीएम की चुनावी रैली कल, नो फ्लाइंग जोन घोषित

Wed, 15 May 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
PM's election rally in Gandhuvai tomorrow, no flying zone
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 मई बृहस्पतिवार को आजमगढ़ में निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंधुई गांव में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त जानकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्क है। एडीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल गंधुई गांव में नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम स्थल के पांच किमी. की परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन उड़ान व संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा वायुसेना का हेलिकाॅप्टर
आजमगढ़/निजामाबाद। लोकसभा चुनाव में चौथे चरण की मतदान समाप्ति के बाद अब दिग्गज नेताओं ने पूर्वांचल का रूख किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो महीने के बाद दूसरी बार जनपद में जनसभा को संबोधित करने के लिए 16 मई को जनपद पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार की दोपहर वायुसेना के अधिकारी हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। लगभग आधे घंटे तक अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। इसके बाद वह फिर हेलीकाप्टर से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड और टेंट आदि लगाने का कार्य तेज हो गया है। पार्टी नेता इस जनसभा को सफल बनाने के लिए जगह-जगह बैठकें करने के साथ ही लोगों से जनसभा में आने की अपील कर रहे हैं।
निजामाबाद तहसील के गंधुवई ग्राम सभा 16 मई को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा आजमगढ़ और लालगंज दोनों लोकसभा क्षेत्रों की जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव पहले ही कार्यक्रम स्थल पर एक लाख लोगों को पहुंचने का दावा कर रहे हैं।


नीलम सोनकर ने किया कार्यक्रम स्थल पर हवन-पूजन

आजमगढ़। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल और भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान नीलम सोनकर ने दोनों जिलाध्यक्षों और लालगंज सांसद संगीता आजाद के संग कार्यक्रम स्थल पर हवन पूजन किया। इस दौरान नीलम सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने बहुत से कार्य किए हैं जिससे जनता का उनके ऊपर विश्वास जगा है। अब वह 16 मई को जनपद आ रहे हैं। ऐसे में मेरी सबसे अपील है कि लोग कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed