{"_id":"f18cba8a18f89619f05e09f93805c8b6","slug":"play-for-major-cities-intercity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख शहरों के लिए चलाएं इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख शहरों के लिए चलाएं इंटरसिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्यों ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन निर्माण कराने की मांग के साथ ही जनपद से होकर अन्य प्रमुख शहरों तक इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की।
समिति के सदस्य एसके सत्येन ने रेल मंत्रालय से मंडल मुख्यालय के अनुरूप आदर्श रेलवे स्टेशन के निर्माण की मांग की। इसकी घोषणा रेल बजट में पूर्व में ही हो चुकी है। कहा कि आजमगढ़-मुंबई और आजमगढ़-कोलकाता के प्रतिदिन ट्रेन का संचालन किया जाए। प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण आज तक अधूरा है, उसे भी शीघ्र पूरा किया जाए।
बैठक में अन्य सदस्यों ने आजमगढ़-लखनऊ इंटरसिटी और इलाहाबाद, बनारस, आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की। रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया पूरब से पश्चिम के रोड को बनाने की भी मांग की गई। रेलवे स्टेशन पर शौचालय और वेटिंग रूम की भी मांग की गई।
विज्ञापन
कैफियात एक्सप्रेस को गाजियाबाद और टुंडला में स्टापेज की मांग की गई। पर राकेश सिंह, संत प्रसाद अग्रवाल, राजेश यादव आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता टीआई अरुण यादव और संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीलेश शाही ने किया।