फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People caught the vehicle that came to drop garbage from Jaunpur

जौनपुर से कचरा गिराने आई गाड़ी को लोगों ने पकड़ा

Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
People caught the vehicle that came to drop garbage from Jaunpur
फूलपुर के बिलारमऊ एवं कटार के लोग नगरपालिका शाहगंज की कचरा फेंकने वाले गाड़ी को पकड़ा, चालक को यह? - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। जौनपुर जनपद के शाहगंज नगरपालिका द्वारा नगर से निकलने वाले कचरे को लाकर फूलपुर तहसील में फेंके जाने को लोगों में रोष व्याप्त है। रविवार को कटार और बिलारमऊ के पास रोड पर कूड़ा गिराने पहुंची नगरपालिका की गाड़ी को लोगों ने रोक लिया। आक्रोशित लोगों ने नगरपालिका कर्मियों को इस तरह से कूड़ा न गिराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शाहगंज नगरपालिका द्वारा जौनपुर की सीमा से लगी फूलपुर तहसील सीमा में लख़नऊ-बलिया मार्ग पर कटार और बिलारमऊ के पास रोड पर खुले में ही कचरा फेंककर जलाया जाता है। जिससे क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। फूलपुर तहसील के अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां शासन द्वारा प्रदूषण की समस्या के निवारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं वहीं शाहगंज नगरपालिका द्वारा फूलपुर तहसील के बिलारमऊ के पास रोड पर खुले में ही कचरा डंप किया जा रहा है। लखनऊ-बलिया मार्ग के किनारे खुले में फेंके जा रहे कचरे से प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। यह कचरा आस-पास के खेतों में भी जा रहा है। जिसके चलते आस-पास के किसानों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रहीं हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि कचरा के चलते खेतों के बंजर होने की समस्या भी हो सकती है। वहीं खेतों में लगी फसल भी बर्बाद ही रही है। जो कुछ फसल बचेगी उसकी कटाई भी एक बड़ी समस्या साबित होगी। क्षेत्र के नकुल यादव, संतोष गुप्ता, बबलू यादव, योगेंद्र, धर्मेंद्र यादव आदि ने शाहगंज नगर पालिका के कचरा गाड़ी को पकड़ लिया और कचरा न गिराने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। लोगों का कहना है कि तहसील के अधिकारियों की उदासीनता के चलते दूसरे जनपद का कचरा क्षेत्र में डंप किया जा रहा। इस बाबत एसडीएम रावेंद्र सिंह का कहना है कि खुले में आवागमन के रास्ते पर कचरा गिराना कानूनी अपराध है। इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed