फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, three injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 03 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in road accidents
बलरामपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं तीन दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचारजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव निवासी (55) शुक्रवार की सुबह अपने मित्र (50) के साथ मुबारकपुर के गुल्लीगंज गांव में जा रहे थे। फकरुद्दीनपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रामाश्रय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके मित्र राघव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं अतरौलिया थाना क्षेत्र के सदहनपट्टी विसैनीपुरा गांव निवासी उपेंद्र सिंह (50) बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बाइक से बाजार जा रहे थे। डेमूडीह गांव के पास बाइक से टक्कर हो गई। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी 45 वर्षीय बृजेश मौर्या बृहस्पतिवार की शाम बाइक से बड़हलगंज के पास फोरलेन पर चढ़ रहे थे। गिट्टी व सीमेंट मिलाने वाली मशीन से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed