फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nursing home operator and husband arrested in case of pregnant death in azamgarh

आजमगढ़ः गर्भवती की मौत के मामले में नर्सिंग होम संचालिका और पति गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा 

Fri, 05 Jun 2020 03:13 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 05 Jun 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Nursing home operator and husband arrested in case of pregnant death in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित नर्सिंग होम पर पांच माह की गर्भवती महिला का अपेंडिक्स का आरपेशन करने से हुई मौत के मामले में संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले मृतका की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कायम किया गया था। कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनिपुर नई कोट गांव निवासीनी कुसुम पत्नी रविंद्र की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर सिधौना बाजार स्थित माँ पार्वती सेवा सदन अस्पताल पर पहुंचे। कुसुम पांच माह की गर्भवती थी कुछ समय पूर्व ही उसने इसी अस्पताल पर नसबंदी भी कराई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने जब नसबंदी होने के बाद भी महिला के गर्भवती होने की बात कही तो पहले की गलती से बचने से लिए अस्पताल की संचालिका ने परिजनों यह बताया कि महिला गर्भवती नहीं है बल्कि इसे पेट में ट्यूमर है। इसका अपरेशन करना पड़ेगा। 35 हजार रुपये जमा करा लिया और रात में आपरेशन भी कर दिया गया। इस बीच अत्यधिक ब्लीडिंग के चलते कुसुम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संचालिका ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उन्हें मौत होने का अहसास हुआ। इस पर आक्रोशित परिजनों ने थाने पर अस्पताल संचालिका के खिलाफ तहरीर दी थी और शव पीएम के लिए भेज दिया गया था। पीएम से शव आने पर परिजनों ने खुम्भा देवरी मोड़ पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया था।


एसडीएम लालगंज व सीओ लालगंज अजय यादव ने एफआईआर का आश्वासन दिया था। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पति रविन्द्र यादव पुत्र लखराज यादव निवासी नोनीपुर उर्फ नईकोट थाना मेहनाजपुर ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि संचालकों के पास कोई चिकित्सा डिग्री नहीं है। लापरवाहीपूर्ण तरीके से मेरी पत्नी का आपरेशन कर दिया गया। इसके कारण उसकी मौत हो गयी। तहरीर पर संचालिका शीला चौहान और उसके पति शिवचन्द चौहान पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें मेहनाजपुर से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed